Eye Care in Summer: भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. हालांकि तमाम उपायों के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन आपको बता दें कि इसका आंखों पर भी उतना ही प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक गर्मी या लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहना भी आंखों पर गंभीर प्रभाव डालता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अगर आप भी बढ़ती गर्मी के कारण बार-बार आंखों से पानी आने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको भी अपनी आंखों की देखभाल करने की जरूरत है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको बढ़ती गर्मी में अपनी आंखों की देखभाल करने में मदद करेगी।

क्यों होती हैं गर्मी से आंखों को दिक्कत
दरअसल आंखें ज्यादा गर्मी सहन करने के लिए नहीं बनी हैं और इसलिए गर्मी के दिनों में चलने वाली गर्म हवाएं उन्हें प्रभावित करती हैं। साथ ही गर्मी के दिनों में हवा शुष्क हो जाती है और साथ ही धूल और अन्य प्रदूषण के कण हवा में उड़ने लगते हैं। ये प्रदूषक जब आंखों के संपर्क में आते हैं तो आंखों को तकलीफ होने लगती है।
गर्मी के कारण आंखों में होने वाले लक्षण
गर्मी आंखों के कई अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए इससे होने वाले लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं –
- आंखों में बार-बार पानी आना
- बाहर से आने के बाद आंखे लाल होना
- धूप में ठीक से देख न पाना
- धूप के कारण सिर दर्द होना
- धूल-मिट्टी के कारण आंखों में जलन व खुजली
- आंखों में सूखापन
- Eye से कीचड़ आना
आंखों को गर्मी से कैसे बचाएं
जिस तरह आप अपनी त्वचा और स्कैल्प को गर्मी और धूप से बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, उसी तरह आपके लिए अपनी आंखों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में आंखों की सुरक्षा के लिए आप निम्न उपाय कर सकते हैं।
- समय-समय पर साफ पानी से आंखों को धोएं
- बाहर जाते समय काले शीशे वाले चश्मे लगाएं
- धूल-मिट्टी वाले स्थानों पर न जाएं
- जितना हो सके दोपहर के समय घर पर ही रहें
- चेहरे पर आंखों के आसपास पसीना न आने दें (स्वच्छ कपड़े से साफ करते रहें)
- हाथों से बार-बार आंखों को न छुएं
- समय-समय पर डॉक्टर से कराएं जांच
आंख हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंगों में से एक है, जिसकी नियमित देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए गर्मी आने से पहले किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से इसकी जांच करवानी चाहिए। साथ ही अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है तो आपको इसके बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए।