2020 का आखिरी सुपरमून अप्रैल में दिखाई दिया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि एक सुपरमून क्या है और इसे सुपरमून क्यों कहा जाता है तो आपको इंटरनेट पर कहीं और जानें की ज़रूरत नहीं है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
What is a supermoon?
एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। हमारे ग्रह से ज्यादा नज़दीकी के कारण, चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस महीने का सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है और आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।
ज़रूरी नहीं है कि पूर्णिमा एक सुपरमून ही हो, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा में घूमता है। पूरा चंद्रमा हमें तब भी दिखाई दे सकता है, जब वह हमारे ग्रह से ज्यादा दूरी पर हो।
How is a full moon named and why is May full moon called Flower Moon?
परंपरागत रूप से फुल मून का नाम अमेरिकी मौसमों, फूलों और क्षेत्रों के नाम पर रखा गया है जो पहली बार Maine Farmer’s Almanac में प्रकाशित हुए थे। प्रकाशन के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में एलगोनक्विन जनजाति ने मई के पूर्णिमा (जो वसंत के मौसम की दूसरी पूर्णिमा भी है) का नाम फ्लॉवर मून इसलिए रखा, क्योंकि साल के इस समय के आसपास बेहद बड़ी संख्या में फूल खिलते हैं। इस महीने की पूर्णिमा के अन्य नामों में कॉर्न प्लांटिंग मून और मिल्क मून भी शामिल हैं।
क्योंकि इस साल मई पूर्णिमा भी एक सुपरमून है, इसलिए इसे सुपर फ्लॉवर मून, सुपर कॉर्न प्लांटिंग मून और सुपर मिल्क मून कहा जा रहा है।
How to watch Super Flower Moon from India – livestream
क्योंकि 2020 का अंतिम सुपरमून (सुपर फ्लॉवर मून) 7 मई को शाम 4:15 बजे भारत में दिखाई देगा, इसलिए उजाला होने के कारण देश में लोग इसे आकाश में नहीं देख सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन वेबसाइटों पर इसे आराम से घर बैठे लाइव देखा जा सकेगा।
Slooh और Virtual Telescope सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल सुपरमून की लाइवस्ट्रीम की मेजबानी करने के लिए जाने जाते हैं। आने वाले दिनों में उनके YouTube चैनल पर एक लाइव लिंक ज़रूर होना चाहिए।