BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सेंसेक्स 555 पॉइंट टूटा, निफ्टी 17650 के नीचे बंद; मेटल, फार्मा शेयर्स पर दिखा दबाव

0
214
  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई5 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिरी के घंटों में बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई। जिसके चलते सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 880 पॉइंट और निफ्टी 270 पॉइंट तक टूट गया। अंत में सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,942 पर और निफ्टी 17,861 के स्तर पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में HDFC बैंक, HDFC और बजाज फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें इंडसइंड बैंक के शेयर 3.38%, टाटा स्टील के शेयर 2.81% और बजाज ऑटो के शेयर 2.39% गिरकर कर बंद हुए। HDFC बैंक के शेयर में 1.24% की तेजी रही। वहीं इंडिया विक्स 5.70% चढ़कर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान मेटल, PSU बैंक और फार्मा शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। NSE पर मेटल इंडेक्स 2.98%, PSU बैंक इंडेक्स 1.94% और फार्मा इंडेक्स 1.87% गिरकर बंद हुए। 4.10% की गिरावट के साथ हिंडाल्को का शेयर निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

BSE पर 1,443 शेयर्स बढ़त के साथ बंद
BSE पर 3,446 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,443 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,847 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 262.19 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

BSE पर 422 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 300 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 13 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 422 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 180 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 445 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 59,744 पर और निफ्टी 131 पॉइंट यानी 0.74% की तेजी के साथ 17,822 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के शेयर बाजार के हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.94% चढ़कर 34,314 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.25% की बढ़त के साथ 14,433 और S&P 500 1.05% चढ़कर 4,345 पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…