- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: September 30 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 59,549 पर और निफ्टी 17,718 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 70 पॉइंट चढ़कर 59,480 पर और निफ्टी 20 पॉइंट चढ़कर 17,730 पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल
BSE पर 2,545 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,750 शेयर्स बढ़त के साथ और 676 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 254 पॉइंट गिरकर 59,413 पर और निफ्टी 37 पॉइंट गिरकर 17,711 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के शेयर बाजार के हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.26% चढ़कर 34,390 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.24% की कमजोरी के साथ 14,512 और S&P 500 0.16% चढ़कर 4,359 पर बंद हुआ।