PM Kisan Yojana 2022: नमस्कार दोस्तों स्वागत है हमारे हिंदी ब्लॉग igmedia.in पर, आपको इस आर्टिकल में पीएम किसान योजना की 13वी क़िस्त के बारे में हम छोटी से छोटी जानकारी विस्तार से देंगे, जो किसान 13वी क़िस्त का इन्तेजार कर रहे हम आपको बता दे की 13वी क़िस्त दिसम्बर के अंत में या फिर जनवरी में जारी होगा लेकिन कुछ किसानो को नही मिलेगा पढ़े सम्पूर्ण जानकारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 13वीं किस्त रिलीज डेट: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि क्षेत्र पर आधारित होता है। क्योकि ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी का सीधा संपर्क कृषि क्षेत्र से होता है। कृषि उनकी आय का एक मात्र मुख्य स्रोत होता है। वहीं दूसरी ओर आज भी हमारे देश में ऐसे किसानों की बड़ी संख्या है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस कारण उन्हें खेती करते समय बहुत सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश की सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें बहुत सारी योजनाएं चला रही हैं. इन योजनाओ की कड़ी में भारत सरकार ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत किसानों के खाते में तीन किश्तों के रूप में हर साल छ: हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है। योजना के तहत, सरकार हर 4 महीने में किस्तों के माध्यम से 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
अब तक किसानों के खाते में केवल 12 किस्तों के पैसे ट्रांसफर किया जा चुका है। हालाँकि 12वीं किस्त के मिलने के बाद देश भर में करोड़ों किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं