khaskhabar.com : मंगलवार, 05 अक्टूबर 2021 8:35 PM
नई
दिल्ली। गुजरात में मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार
को बदलने का भाजपा का प्रयोग सफल साबित होता दिख रहा है। इससे गदगद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह
मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता बधाई और गुजरात की जनता को
धन्यवाद दे रहे हैं।
दरअसल , गुजरात में सरकार के कामकाज और छवि को लेकर मिल रही रिपोर्ट के
आधार पर भाजपा ने सितंबर में ही मुख्यमंत्री बदल कर भूपेन्द्र पटेल को
राज्य में सीएम बनाया था। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि मुख्यमंत्री बदलने के
साथ-साथ भाजपा ने पूरी सरकार का चेहरा ही बदल दिया था और गांधीनगर महानगर
पालिका के साथ-साथ राज्य के अन्य स्थानीय निकायों के उपचुनावों में मिली
बंपर जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा का यह प्रयोग राज्य की जनता को
पसंद आ गया है।
गुजरात में किए गए इस प्रयोग की कामयाबी से गदगद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात भाजपा कार्यकतार्ओं को बधाई और राज्य
की जनता को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया , गुजरात और गांधीनगर नगर निगम
में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे भाजपा और गुजरात के लोगों के बीच गहरे
जुड़ाव की भावना की पुष्टि करते हैं। हमें बार-बार आशीर्वाद देने के लिए
लोगों का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने के लिए गुजरात भाजपा के सभी
कार्यकर्ताओं को बधाई।
राज्य के स्थानीय निकायों के चुनाव में मिली
बंपर जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के गांधीनगर से ही सांसद और
केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा, गांधीनगर महानगर पालिका व अन्य स्थानीय
निकाय उपचुनावों में भाजपा की यह प्रचंड जीत दशार्ती है कि गुजरात की जनता
का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकासोन्मुख व गरीबकल्याण
नीतियों में विश्वास निरंतर और ²ढ़ होता जा रहा है।जनता का हृदयपूर्वक आभार
व्यक्त करता हूँ।
अमित शाह ने गांधीनगर महानगर पालिका के साथ-साथ
अन्य महानगर पालिका, नगर निगम, जिला और तालुका पंचायत सीटों के उपचुनाव में
मिली इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यंमत्री भूपेन्द्र पटेल , भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष और गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओंको बधाई देते हुए लिखा कि
उन्हे विश्वास है पीएम मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार प्रदेश के
गरीब, पिछड़े व वंचित वर्ग के कल्याण व विकास हेतु ऐसे ही निरंतर कार्य
करती रहेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस जीत के
लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के नेताओं को बधाई देते हुए लिखा,
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों व गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को
अपार बहुमत मिला है। लगातार समर्थन और आशीर्वाद के लिए मैं गुजरात की जनता
का धन्यवाद देता हूँ और अभूतपूर्व विजय के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल व
प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं। ये परिणाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों
में जनता के विश्वास को दशार्ता है। मैं पुन: विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा
की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के
लिए कृतसंकल्पित है।
गौरतलब है कि गुजरात के गांधीनगर महानगरपालिका
के चुनाव में भाजपा को 44 में से 41 सीटों पर बंपर जीत हासिल हुई है।
स्थानीय निकायों में हुए सभी चुनाव और उपचुनाव की बात करें तो भाजपा को कुल
229 में से 175 जगहों पर जीत हासिल हुई है।
गुजरात में अपनी पहली
परीक्षा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल पास हो गए हैं और साथ ही आलाकमान
की बदलाव की नीति भी सफल साबित हो गई है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि
भाजपा में चली बदलाव की बयार अब थमने वाली नहीं हैं।
–आईएएनएस
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे